फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब की बेटी श्रीसैनी को वाशिंगटन सीनेट ने किया सम्मानित

पंजाब की बेटी श्रीसैनी को वाशिंगटन सीनेट ने किया सम्मानित

Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की बेटी श्रीसैनी को वाशिंगटन सीनेट ने किया सम्मानित
पंजाब की बेटी श्रीसैनी का अमेरिका में सम्मान
विज्ञापन

प्रांतीय विधानसभा का दर्जा रखने वाली वाशिंगटन सीनेट ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। अबोहर मूल की श्रीसैनी को अमेरिका में प्रांतीय विधानसभा का दर्जा रखने वाली वाशिंगटन सीनेट ने विशेष बैठक में आमंत्रित कर सम्मानित किया। सदन में उनका अभिनंदन करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसका टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट हुआ। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी कुर्सियों से खड़े होकर श्रीसैनी का अभिनंदन किया।
माता एकता सैनी ने बताया कि सीनेटर जूडी वार्निक के कार्यालय से वह हमें सदन तक ले गई। इसके बाद वार्निक ने अपने संबोधन में उसने कहा कि वह श्रीसैनी को बचपन से जानती है। उसके कार्यालय में मिडिल स्कूल की छात्रा के तौर पर कई साल पहले श्रीसैनी ने जो चित्र दीवार पर अंकित किया था वह आज भी सुरक्षित है। श्रीसैनी दूसरी लड़कियों से एकदम अलग और अधिक प्रतिभाशाली थी। श्रीसैनी ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन में अविस्मरणीय रहेंगे। सीनेटर टिम शैलडोन सहित कई सदस्य श्रीसैनी के संबोधन के बाद उसके पास पहुंचे और समाज सेवी संगठनों के माध्यम से की जा रही उसकी सेवाओं की सराहना करते हुए बधाई दी। इसके बाद श्री सैनी ने राज्य के प्रतिनिधी टोम डेंट के कार्यालय में जनहित योजनाओं पर काफी देर तक मंत्रणा की।
विज्ञापन

सेक्रेटरी आफ स्टेट किम वाईमन ने कहा कि चैरिटी फंड एकत्रित करने के लिये आयोजित किये जाने वाले अगले कार्यक्रम में श्रीसैनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी श्रीसैनी ऐसे कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित की गई थी। उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल होने की कभी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। यह पारिवारिक संस्कारों व नैतिक मूल्यों का ही परिणाम है कि अमेरिका में उन्हें इतना अधिक स्नेह सत्कार व सफलता प्राप्त हो रही है। अबोहर में श्रीसैनी के नाना तिलक राज सचदेवा व नानी विजय लक्ष्मी सचदेवा ने इस उपलब्धि को पंजाब निवासियों की दुआओं का फल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed