फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खेत में टूटी पड़ी बिजली तार से करेंट लगने से किसान की मौत

खेत में टूटी पड़ी बिजली तार से करेंट लगने से किसान की मौत

Sat, 27 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खेत में टूटी पड़ी बिजली तार से करेंट लगने से किसान की मौत
करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन

खेत में गिरा गिरे बिजली के तार की चपेट में पीड़ित परिवार ने शव सड़क पर रखकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। थाना आरिफके के अंतर्गत गांव कटोरा में शनिवार सुबह खेत में टूटे बिजली के तार से करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर किसान का शव मुख्य रोड पर रखकर बिजली विभाग के खिलाफ धरना दिया, जिससे छह घंटे तक यातायात ठप रहा। थाना आरिफके के एसएचओ मोहित धवन पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के मुलाजिमों पर केस दर्ज करने का भरोसा दिया।
गांव कटोरा निवासी मनजीत सिंह ने बताया उसके पिता जसवंत सिंह (50) सुबह नौ बजे पशुओं के लिए हरा चारा काटने के लिए खेतों में गए थे। खेत में बिजली का टूटा तार पड़ा थी। तार में करेंट था। तार की चपेट मे आने से पिता को लग गया। इससे पिता की मौत हो गई। मनजीत ने बताया कि वह हरा चारा खेत से लेने के लिए बैलगाड़ी लेकर खेतों में पहुंचा तो देखा उसके पिता की करेंट लगने मौत हो गई थी। मनजीत ने बताया कि उनके पास चार एकड़ जमीन है। टूटे तार संबंधी बीस दिन पहले बिजली विभाग को शिकायत की थी। पटियाला हेड क्वार्टर के भी वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने किसान जत्थेबंदियों की मदद्द से बिजली विभाग के खिलाफ मुख्य रोड पर किसान का शव रखकर धरना दिया। किसान जत्थेबंदियों का कहना है कि पुलिस जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करे। किसानों का कहना है कि खेत में टूटे तार ठीक करने संबंधी अधिकारियों को शिकायत की हुई थी उसके बावजूद भी ठीक नहीं की गई। पीड़ित परिवार को बनता हुआ मुआवजा और सरकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। उधर, थाना आरिफके के प्रभारी मोहित धवन का कहना है कि वह बिजली विभाग के सब-डिवीजन गांव चुगते वाला गए थे। किसान परिवार थाना में आकर बयान दे तो वह संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed