फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवाओं को नई दिशा देगी मुक्तसर मैराथन : राजा वड़िंग

युवाओं को नई दिशा देगी मुक्तसर मैराथन : राजा वड़िंग

Sun, 04 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को नई दिशा देगी मुक्तसर मैराथन : राजा वड़िंग
युवाओं को नई दिशा देगी मुक्तसर मैराथन : राजा वड़िंग
विज्ञापन

विजेताओं को दिए जाएंगे तेरह लाख के नकद पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से 18 मार्च को गिद्दड़बाहा में करवाई जा रही मुक्तसर मैराथन जिला प्रशासन की खुद में एक अलग पहल होगी। यह मैराथन युवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने रविवार को मिनी सचिवालय में हुई प्रेसवार्ता में समूह पंजाबियों से इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खेलों को उत्साहित करने के लिए विशेष तरजीह दी जा रही है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने कहा कि इस मैराथन को अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार करवाया जा रहा है। इसमें 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें भाग लेने के लिए क्रमवार कम से कम आयु 12,15 और 18 वर्ष होनी चाहिए। पहला पुरस्कार महिला व पुरुष वर्ग दोनों के लिए एक-एक लाख रुपये का है। वहीं कुल 13 लाख से अधिक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौड़ को मिल्खा सिंह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गायक गुरदास मान भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दौड़ 18 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी। इस मौके इवेंट सलाहकार सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस दौड़ के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का पालना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed