फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सघन धुंध में आरसीएफ मैन्य यूनियन ने जताया रोष

सघन धुंध में आरसीएफ मैन्य यूनियन ने जताया रोष

Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
सघन धुंध में आरसीएफ मैन्य यूनियन ने जताया रोष
आरसीएफ ने फैक्टरी गेट पर की रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी को बीमार इकाई घोषित करने के मंसूबों का विरोध करते हुए आरसीएफ मेन्स यूनियन ने फैक्टरी गेट पर रैली करके रोष जताया।
यूनियन के वर्किंग प्रेसिडेंट तालिब मोहम्मद ने कहा कि मैटीरियल की कमी के कारण आरसीएफ के कोच उत्पादन में भारी गिरावट के साथ इंसेंटिव का ग्राफ लगातार गिर रहा है। यह फैक्टरी, कामगारों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष से जुड़े लोगों के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है।
यूनियन नेता ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि मैनेजमेंट में बैठे कुछ अधिकारी अपनी ओछी चालों से आरसीएफ को बीमार इकाई घोषित करके अपने मंसूबों में कामयाब होना चाहते हैं। इस तरह की मानसिकता के ख़िलाफ़ आरसीएफ कपूरथला का चैतन्य कामगार हर संघर्ष के लिए तैयार है। यूनियन के महासचिव यशवंत सिंह सैनी ने कहा कि जितनी देर तक नई भर्ती और पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की जाती एआईआरएफ के माध्यम से मेन्स यूनियन की तरफ से संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

दुनिया भर के कामगारों के हकों की बात करते हुए पंजाब सरकार की ओर से रोपड़ और बठिंडा थर्मल प्लांट बंद करने की योजना का सख़्त शब्दों में विरोध किया गया। यूनियन ने लंबे समय से सुबह फिरोजपुर और जालंधर से रात को चलाई जाने वाली ट्रेन ठंड के मौसम में बंद कर दी जाने वाले ट्रेन को चालू करने के लिए जीएम का आभार जताया। मौके पर प्रधान राजबीर शर्मा, हरी दत्त, मनिंदरबीर सिंह, हरजीत सिंह, नीरज कुमार, इंद्रजीत सिंह रूपोवाली, कमलजीत सिंह, नवीन सैनी, बलबीर मलक, अरविंद सैनी, अनिल चौहान, सुरजीत सिंह, सेठपाल, जसविंदर सिंह, बचित्र सिंह, हरचरण सिंह, बलबीर सिंह पंजेटा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed