{"_id":"5c990c66bdec2214733745f7","slug":"11553534054-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ मरोड़ कर बयान लिखने वाले थाना प्रभारी पर गिरी गाज, तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ मरोड़ कर बयान लिखने वाले थाना प्रभारी पर गिरी गाज, तबादला
विज्ञापन
बयान में फेर बदलकर करने के आरोपी थाना प्रभारी का तबादला
दुबई से लौटे युवक की मौत का मामला, आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करने को परिजनों का जाम
फरीदकोट से सांसद प्रो. साधु सिंह भी धरने पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। दो माह के बाद दुबई से लौटे 31 वर्षीय सूरज की मौत के मामले में पारिवारिक सदस्यों के आरोप के बावजूद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए परिवार ने रविवार को श्मशान घाट से सूरज का शव वापस लाकर निगाहा रोड चौक में धरना लगा दिया। इसपर पुलिस के आला अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिया था कि सोमवार दोपहर 2 बजे तक आरोपी महिला के खिलाफ बनती कार्रवाई कर दी जाएगी। इसके बाद परिवार ने धरना समाप्त कर दिया।
सोमवार दोपहर तक कार्रवाई न किए जाने पर परिवार ने शव को घर के सामने रखकर धरना लगा दिया। धरने में लोकसभा हलका फरीदकोट से सांसद प्रो. साधु सिंह समेत जिला स्तरीय कई आप कार्यकर्ता पहुंचे। परिवार का कहना था कि थाना सिटी साउथ के प्रभारी पलविंदर सिंह ने उनके बयान तोड़ मरोड़ कर दर्ज किए हैं। जानबूझकर आरोपी महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवार की मांग थी कि थाना प्रभारी को सस्पेंड करने समेत जब तक आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं किया जाता, तब तक सूरज के शव का अंतिम संस्कार नही किया जाएगा।
इस दौरान परिवार से बातचीत करने के बाद सांसद प्रो. साधु सिंह ने वहीं धरने पर बैठे लोगों के सामने एसएसपी मोगा अमरजीत सिंह बाजवा को फोन कर लिया। एसएसपी बाजवा ने बताया परिवार के दोबारा बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल थाना सिटी साउथ से एसआई पलविंदर सिंह को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
फोटो-25मोग11 (धरने में लोगों के बीच एसएसपी से फोन पर बातचीत करते सांसद प्रो. साधु सिंह)