{"_id":"5c815140bdec22145274967f","slug":"11551978816-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसडी बांध कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसडी बांध कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसडी बांध कर्मियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मुफ्त बिजली यूनिट और प्रोत्साहन इंक्रीमेंट की मांग को लेकर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
रणजीत सागर बांध परियोजना कर्मचारियों ने मिनिस्टीरियल यूनियन जिलाध्यक्ष गुरनाम सैनी की अध्यक्षता में स्टाफ क्लब में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बांध कर्मचारियों ने जोखिम भरे हालातों में बांध का निर्माण करके अरबों का बिजली उत्पादन किया। इसके बावजूद उनको बिजली यूनिटों में कोई भी छूट नहीं दी जा रही है। यहां पर कार्यरत पावरकॉम के कर्मचारियों को 250 बिजली यूनिट प्रतिमाह छूट दी जा रही है। इस कारण बांध कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सामने बांध कर्मचारियों को प्रोत्साहित इंक्रीमेंट देने की घोषणा की थी। 18 वर्ष बीत जाने पर भी उक्त इंक्रीमेंट नहीं मिला। कमेटी ने बताया कि उनके सभी कर्मचारी एकजुट होकर आठ मार्च को पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मांगपत्र देकर उन्हें लागू करवाने के लिए दबाव बनाएंगे। मौके पर कर्मचारी नेता जसवंत सिंह, गुरनाम सैनी, अनिल कुमार, अवतार सिंह, रविंद्र सिंह जग्गा, विजय कुमार, अमरजीत सिंह, गुरनाम मटौर, राजेश बग्गा उपस्थित थे।
फोटो:-6-सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।