{"_id":"5a958d3b4f1c1b462c8ba74a","slug":"11519750459-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका वितमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका वितमंत्री का पुतला
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
ऑल इंडिया आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने मंगलवार को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंका। इस कारण दो घंटे यातायात ठप रहा।
आंगनबाड़ी नेताओं ने कहा कि जब वित्तमंत्री पीपीपी पार्टी चलाते थे तो पंजाब में अकाली दल का राज था। तब उन्होंने खुद आंगनबाड़ी यूनियन की रैलियों में कहा था कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों के साथ धक्केशाही कर रही है। उनकी मांगें जायज हैं लेकिन अब सत्ता की ताकत उनकी सरकार के हाथों में है तो अब वित्त मंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं है और यह भी कह रहे हैं कि अब वे उनकी बात सुनने को तैयार नहीं जो मर्जी कर लें। नेताओं ने कहा कि जब तक उनके मानभत्ते में बढ़ोतरी नहीं होती और रोके गए बिल्लों को वित्त मंत्री पास नहीं करते उनकी जत्थेबंदी की ओर से संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस दौरान राम देवी कमरेवाला, रिंपी बाला, रजिंदर कौर, शीतल, जसवीर कौर, शिमला देवी, कृष्णा राणी, पिमाला, नीलम राणी, सुखविंदर कौर, इंद्रजीत कौर, रजिंदर कौर, अंजू बाला मौजूद थे।
---------------------
फोटो संख्या-27एफजेडआरपी07
कैप्शन- जलालाबाद (फिरोजपुर) में वित्त मंत्री का पुतला फूंकती हुई आंगनबाड़ी वर्कर।