फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शहीदों की चिताओं पर सियासी तांडव करने वाले बाज आएं : कटारिया

शहीदों की चिताओं पर सियासी तांडव करने वाले बाज आएं : कटारिया

Sat, 23 Feb 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की चिताओं पर सियासी तांडव करने वाले बाज आएं : कटारिया
शहीदों की चिताओं पर सियासी तांडव करने वाले बाज आएं : कटारिया
विज्ञापन

शिवसेना बाल ठाकरेे की सियासी दलों को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने कुछ सियासी दलों विशेषकर केंद्र के सत्ता सिंहासन पर बैठी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस की ओर से पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर सियासत करने पर कड़ा रुख अपनाया है। ऐसी घिनौनी सियासी हरकतें सियासत के सौदागर व मिलावटी देशभक्त ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाने वाली सियासी गतिविधियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी सियासी दल या उसके नेता ने शहीद सुरक्षा जवानों के बलिदान व मान-सम्मान को तमाशा बनाने व उनके परिवारों को ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो शिव सेना (बाल ठाकरे) उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। जगदीश कटारिया ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश के शहीदों की चिताओं पर सियासी तांडव करने वाले बाज आएं। इस मौके शिव सेना के स्थानीय वरिष्ठ नेता लवलेश ढींगरा, योगेश सोनी, राजेश कनौजिया (शेखूपुर) व मुकेश कश्यप भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed