फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किसान आंदोलन : सरकार पर दबाव के बजाए आम जनता पर मुसीबत

किसान आंदोलन : सरकार पर दबाव के बजाए आम जनता पर मुसीबत

Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन : सरकार पर दबाव के बजाए आम जनता पर मुसीबत
बनाने निकले सरकार पर दबाव, दे रहे जनता को घाव
विज्ञापन

आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी पर उतारू हुए किसान नेता
गिद्दड़बाहा का चालक फलों से भरी गाड़ी समेत लापता
एक विक्रेता के घर में घुसकर सब्जियां सड़क पर फेंकी
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। चार दिन से चल रहे किसान आंदोलन से भले ही सरकार पर अभी तक कोई दबाव न बन पाया है, पर आम जनता के लिए यह मुसीबत बन गया है। आंदोलन के नाम पर मनमानियां कर रहे किसान नेता सड़कों पर गुंडागर्दी पर उतारू नजर आ रहे हैं।सब्जी विक्रेताओं व दोधियों को जबरन धमकाया जा रहा है।
किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को कचहरी चौक के निकट स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के पास विक्रेता राम लाल पुत्र रुलिया राम के घर में घुस उसकी सब्जियां सड़क पर फेंक दी। यही नहीं परिवार के रोकने पर महिलाओं के साथ गालीगलौच पर उतर आए। वह विक्रेताओं की गाड़ियों में से जबरन सब्जियां सड़क पर फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी देखरेख में सब्जी की गाड़ियों को मंडी पहुंचाया। इससे गुस्साए सब्जी विक्रेताओं ने घंटाघर चौक में धरना लगा किसानों की मनमानियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने बताया सोमवार सुबह सात बजे मलोट से गिद्दड़बाहा मंडी के लिए फलों से भरी गाड़ी रवाना हुई थी। गाड़ी चालक दीपा चला रहा था। अभ उसका कोई पता नहीं चल रहा। किसान नेता उसे कहीं उठा ले गए हैं। अभी तक गाड़ी व चालक का कहीं कुछ पता नहीं है। एसएचओ केवल सिंह ने सब्जी विक्रेताओं को चालक व गाड़ी का पता लगाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। थाना प्रभारी केवल सिंह ने कहा कि पुलिस घरों से जबरन सब्जियां व फल उठवा सड़क पर फेंकने, महिलाओं व बच्चों को धमकाने के मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि किसानों को जबरन किसी की गाड़ियां चेक करने का अधिकार नहीं है। उन्हें ऐसी शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई जरूर करेंगे। इस मौके सब्जी व फल यूनियन के अध्यक्ष विवेक अरोड़ा, रीटेल यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव बाबू राम, संदीप कुमार, चिमन लाल, सरपरस्त हरी राम, करमजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह, पार्षद बिट्टू सचदेवा, खरैती लाल, जय चंद काली, तरसेम चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed