{"_id":"5b1026f14f1c1bda6e8b58e4","slug":"111527785201-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 31 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर लगाया जाम
बढ़ी तेल कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वीरवार को तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ मिनी सचिवालय के सामने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल को ज्ञापन भी सौंपा गया। करीब दो घंटे तक कांग्रेसियों ने सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर रोड भी जाम रखा। जिस कारण राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। धरने के दौरान संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां, पूर्व विधायक करण कौर बराड़, सचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, नत्तू राम गांधी, ब्लॉक अध्यक्ष हरकृष्ण सिंह मक्खन नंदगढ़, प्रभजोत सिंह, गुरसंत सिंह बराड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर गुरजीत सिंह नंदगढ़, भिंदर शर्मा, गुरबाज सिंह, गुरबिंदर कौर पतंगा, दर्शन ग्रोवर, गुरप्रीत गिल्ल, परमजीत बिल्लू सिद्दू, रमेश गिरधर, कर्मजीत कर्मा, सतपाल बांसल, मोहन सिंह कट्टियांवाली, हरप्रीत सिंह कर्मगढ़, बादल, बलजिंदर जोशन, यादविंदर यादू, पार्षद गुरजंट बग्गी मौजूद थे।
पूर्व विधायक समेत कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
धरने के बाद कांग्रेस नेता डीसी को ज्ञापन देने के लिए चल पड़े। मुख्य गेट से पांच छह कांग्रेसी आगे चले गए। बड़ी संख्या में पीछे कांग्रेसी आते देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने गेट को ताला लगा दिया। जिस कारण पूर्व विधायक करण कौर बराड़, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुडियां, महासचिव हनी फत्तनवाला, महिला विंग की अध्यक्ष गुरबिंदर कौर पतंगा समेत अन्य कांग्रेसियों को गेट पर ही रुकना पड़ा। वह करीब दस मिनट तक वहीं खड़े रहे। आखिर हनी फत्तनवाला ने डीसी को फोन किया तो अंदर से दूसरा पुलिस कर्मचारी भागते हुए आया। जिसने आकर गेट खुलवाया और अंदर लेकर गया।