फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विधायक परगट सिंह व पार्षद को इलाके के लोगों ने गिनाई समस्याएं, बोले जल्द ही होगा सुधार

विधायक परगट सिंह व पार्षद को इलाके के लोगों ने गिनाई समस्याएं, बोले जल्द ही होगा सुधार

Sun, 04 Mar 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
विधायक परगट सिंह व पार्षद को इलाके के लोगों ने गिनाई समस्याएं, बोले जल्द ही होगा सुधार
‘लावारिस कुत्तों से निजात दिलाएं’
विज्ञापन

विधायक परगट सिंह, मेयर जगदीश राज को लोगों ने गिनाई समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
फ्रेंड्स कालोनी में रविवार को इलाका निवासियों ने धार्मिक समागम का आयोजन किया। समागम में कैंट विधायक परगट सिंह, मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद पवन कुमार खास तौर पर पहुंचे। इस दौरान इलाके की सुख शांति व खुशहाली के लिए गुरवाणी का पाठ कराया गया और भगवान कृष्ण के भजन व आरती की गई।
फ्रेंड्स कालोनी रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी चीफ पैट्रर्न जेएस लयाल, पैट्रर्न अरूणा सहगल, चेयरमैन सुरजीत सिंह मक्कड़, जसबीर सिंह जस्सी, प्रधान इंदरजीत गलहोत्रा, उपाध्यक्ष मांटू जुल्का, रणवबीर सिंह बजाज, सचिव अश्वनी गेरा, संयुक्त सचिव नीलम भसीन, प्रोफेसर कुलबीर सिंह, नशेल ढल्ल, चारू ढल्ल ने मेयर, विधायक व पार्षद को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इलाके की समस्याओं के बारे में मेयर राजा व विधायक परगट सिंह को अवगत करवाया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया इलाके में लावारिस कुत्तों का आतंक है। इससे लोगों व बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल है। इलाके में कुत्ते झुंड बनाकर निकलते हैं और लोगों के पीछे पड़ते हैं। इलाके में सड़कों की मरम्मत व नई सड़के बनाने की मांग भी लोगों ने की। मेयर राजा ने कहा कि कुत्तों की समस्या को लेकर उन्होंने कुर्सी संभालते ही पहले दिन मुहिम शुरू कर दी थी। कानून के मुताबिक कुत्तों को मारना या कैद नहीं किया जा सकता, इसलिए नसबंदी का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed