फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस को मिलेगा सबक, मोदी बनेंगे दोबारा प्रधानमंत्री : प्रकाश सिंह बादल

कांग्रेस को मिलेगा सबक, मोदी बनेंगे दोबारा प्रधानमंत्री : प्रकाश सिंह बादल

Sun, 19 May 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस को मिलेगा सबक, मोदी बनेंगे दोबारा प्रधानमंत्री : प्रकाश सिंह बादल
बादल (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अपनी हार देख बौखलाहट में आकर फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो चुकी है। इसलिए गुंडागर्दी पर उतर आई है। अकाली वर्करों के साथ धक्केशाही हो रही है। इस चुनाव में सरकार को सबक मिल जाएगा। कांग्रेस की करारी हार होगी और नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे और पार्टी को शानदार जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि अगर कांग्रेस हारेगी तो वह इस्तीफा दे देंगे। इसलिए अब कैप्टन इस्तीफा देने को तैयार रहें। बठिंडा से शिअद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कांग्रेसी हलके में गुंडागर्दी कर रहे हैं। राजा वड़िंग के समर्थक सरेआम धक्केशाही पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने इस बाबत चुनाव आयोग व प्रशासन को शिकायत भी की थी, मगर प्रशासन ने कोई नोटिस नहीं लिया।
विज्ञापन

बठिंडा प्रशासन राजा वड़िंग के घरेलू नौकरों की तरह काम कर रहा है। उन्होंने ऐसे अफसरों को चेतावनी दी कि दो वर्षों बाद राज्य में दोबारा गठबंधन सरकार बनेगी। इसलिए अकालियों के साथ धक्केशाही करने वाले अफसरों को उस समय हिसाब देना होगा। इसलिए वे कांग्रेस नेताओं की शह पर अकाली नेताओं को बेवजह परेशान न करें। गौरतलब है कि बादल परिवार पहली बार मतदान केंद्र पर एक साथ पहुंचा था। बादल परिवार में सबसे पहले प्रकाश सिंह बादल ने मतदान किया। उसके बाद सुखबीर बादल और उनके बाद दोनों बेटियों ने मतदान किया। हरसिमरत कौर बादल ने सबसे आखिर में वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed