फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sat, 06 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

जालंधर कैंट। कैंट इलाके के आर्मी क्वार्टर में एक फौजी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान जोवन सिंह पुत्र पलविंदर सिंह निवासी वरियाड गुरदासपुर के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात को घटी। मृतक के एक साथी ने थाना कैंट पुलिस को घटना संबंधी सूचित किया। जोवन की बहन की 28 जनवरी को शादी है और शुक्रवार सुबह ही जोवन ने अपने पिता से फोन पर बात की थी और शादी की तैयारियों के बारे में पूछा था। थाना कैंट के थानेदार गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। वहीं सेना के एक अधिकारियों की टीम इस घटना को लेकर आंतरिक जांच भी कर रही है। अभी तक कोई भी कारण सामने नहीं आया है। एसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि जोवन के पिता पलविंदर सिंह भी आर्मी में हैं और इन दिनों लेह लद्दाख में तैनात हैं। उन्होंने भी पूछताछ में बताया कि बेटा जोवन काफी खुश था और उसने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर वह खुद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed