{"_id":"682b68aacbe5ac71dd0a3af3","slug":"10-lakh-extortion-demanded-in-the-name-of-lawrence-gang-three-arrested-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101112-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लाॅरेंस गिरोह के नाम 10 लाख रंगदारी मांगी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लाॅरेंस गिरोह के नाम 10 लाख रंगदारी मांगी, तीन गिरफ्तार
Mon, 19 May 2025 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 19 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस ने लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर एक व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की पहचान जैतो निवासी केशव कुमार उर्फ शंटी और संदीप कुमार उर्फ सेमा के रूप में हुई है, जबकि इनका एक साथी नाबालिग है। इनके खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जैतो के एक व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे से पिछले एक माह से अलग अलग नंबरों से फोन करके रंगदारी मांगी जा रही थी। दो दिन पहले रात के समय उनके बेटे को फोन कर उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और धमकी दी गई थी कि वह लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह से है। अगर पैसे नहीं दी गई तो वे उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे। सीआईए फरीदकोट, सीआईए जैतो और थाना जैतो की पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह आरोपी दुकानों के बाहर लगे बोर्ड पर लिखे नंबरों पर व्यापारियों को फोन कर रंगदारी की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले इन्होंने बठिंडा में एक युवक से मोबाइल छीना था और इसी से वे रंगदारी मांग रहे थे।