{"_id":"599009a5ff2208e2ac569b1b7b2d5d45","slug":"instruction-for-chemists-don-t-sell-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्टों को नशीली दवाएं न बेचने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्टों को नशीली दवाएं न बेचने की हिदायत
अमर उजाला,मुक्तसर
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी सुरजीत सिंह ने सोमवार को गिद्दड़बाहा में केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक कर केमिस्टों को नशीली दवाएं न बेचने की सख्त हिदायत दी।
पंचायती धर्मशाला में आयोजित केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में एसएसपी ने केमिस्टों को बिना डाक्टर की पर्ची के दवा न देने और नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवा न बेचने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाज में दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। 90 प्रतिशत अपराध बढ़ने का मुख्य कारण नशा है।
नशों ने कई विवाहित जोड़ों के घर उजाड़कर रख दिए। इसलिए अगर कोई केमिस्ट नशीली दवा बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डीएसपी दर्शन सिंह संधू ने भी केमिस्टों को नशीली दवाएं न बेचने की बात पर जोर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोगी जैन ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत करते हुए केमिस्टों द्वारा नशीली दवाएं न बेचने के विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर एसपी (एच) नरिंदरपाल सिंह रुबी, डीएसपी दर्शन सिंह संधू, तहसीलदार अशोक बांसल, डा.रमेश कुमारी कंबोज, थाना प्रभारी जसवीर सिंह, बलजिंदर प्रेमी, सतीश गोयल आदि भी उपस्थित थे।