{"_id":"66b4e7f26c7fb480550f2599","slug":"indian-hockey-team-win-bronze-olympics-bhagwant-mann-announcement-punjab-hockey-player-awarded-rs-1-crore-each-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान का एलान: पंजाब के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ का इनाम, भारतीय टीम को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान का एलान: पंजाब के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ का इनाम, भारतीय टीम को दी बधाई
Thu, 08 Aug 2024 09:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:59 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब सरकार एक-एक करोड़ रुपये का इनाम देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने पंजाब के खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
सीएम मान ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस रोचक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाकार इतिहास रचा है।
बता दें कि हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत सिंह ने पूरे ओलंपिक मुकाबलों में 10 गोल किए। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ओलंपिक में लगातार दो बार पदक
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 52 साल बाद भारत ने ओलंपिक में हॉकी में लगातार दो पदक जीते हैं। भारतीय टीम ने पहले टोक्यो और अब पेरिस ओलंपिक में लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले उन्होंने 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख में लगातार दो पदक जीते थे।
सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी ये जीत
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल के पुराने गौरव की बहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। पूरी टीम ने स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरे देश को गौरवान्वित किया है और यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज की जाएगी। इस टीम ने एक बार फिर देश के महान हॉकी खिलाड़ियों की गौरवशाली विरासत को कायम रखा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन