फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband wife died due to drowning in lake of Gurudwara in Batala

पंजाब में हिमाचल जैसा हादसा: सरोवर में नहाने उतरे दंपती की डूबने से मौत, पति के बचाते पत्नी की भी गई जान

Sun, 29 Sep 2024 12:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बटाला के गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में स्नान करने गए पति-पत्नी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Husband wife died due to drowning in lake of Gurudwara in Batala
सरोवर में शवों को खेजते गोताखोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के मंडी जिला के सरकाघाट की पंचायत रखोह के कलोह गांव में बुधवार को कुएं में डूबने से दंपती की मौत हुई थी। ऐसा ही हादसा पंजाब के बटाला में भी हुआ है। बटाला के गांव लील कलां के गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में सन्नान करने गए पति-पत्नी की सरोवर के पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 5.30 बजे की है। 

विज्ञापन


दंपती की मौत की घटना से गांव लील कलां में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार गांव कंडीला थाना घुमान की रहने वाले बलवंत सिंह (50) और उनकी पत्नी रजवंत कौर (45) हमेशा की तरह रविवार को गांव लील कलां के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने आए थे। इसी दौरान पहले बलवंत सिंह गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में सन्नान करने के लिए उतरा। वह अपना संतुलन खो बैठा, यह देखते ही उनकी पत्नी रजवंत कौर उन्हें बचाने के लिए सरोवर में उतरी। पति के बचाते हुए वह भी पानी में डूब गई। दंपती के सरोवर के पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने तुंरत गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दंपती की एक बेटी और दो बेटे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध थाना कादियां के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान हो गई है और दोनों पति-पत्नी है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed