फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband arrested, accused of demanding dowry

दहेज मांगने का आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2013 09:42 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 12 Oct 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested, accused of demanding dowry
थाना कोतवाली पुलिस ने विवाहिता से दहेज मांगने और उसका सामान खुर्द बुर्द करने के मामले में मोगा निवासी ससुराल परिवार के पांच सदस्यों को नामजद करते हुए आरोपी पति सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में फरीदकोट निवासी राजबीर कौर ने बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2009 को मोगा के कच्चा दुसांझ रोड निवासी सरबजीत सिंह से हुआ था।

शादी के बाद से ही ससुराल परिवार में उसे दहेज की मांग को लेकर तंग किया जा रहा था।

उसके पति सरबजीत सिंह, ससुर सुखविंदर सिंह, सास मनजीत कौर, जेठ शरणजीत सिंह, जेठानी रमिंदर कौर ने ना सिर्फ उसके सोने के गहनों समेत अन्य सामान को खुर्द बुर्द कर दिया बल्कि विदेश जाने के नाम पर 17-18 लाख रुपये की मांग करके तंग परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के पांचों सदस्यों  को नामजद करते आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed