फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband and Wife died in accident at Batala

Batala Accident: भाई को राखी बांध कर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, दंपती की मौत, बेटा-बेटी गंभीर

Fri, 12 Aug 2022 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 05:03 PM IST
सार

गुरजीत कौर निवासी हरचोवाल अपने परिवार के साथ अपने भाई को गांव भैनी खुर्द में राखी बांधने गई हुई थी। राखी बांध कर शुक्रवार को वह अपनी कार से वापस आ रहे थे। कार उसका पति सतनाम सिंह चला रहा था और साथ में दोनों बच्चे भी थे।

विज्ञापन
Husband and Wife died in accident at Batala
बटाला में हादसे में दंपती की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बटाला के गांव हरचोवाल के पास शुक्रवार बाद दोपहर एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घायल बच्चों को कार से निकाल कर आस-पास के लोगों ने बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान गुरजीत कौर और उसके पति सतनाम सिंह निवासी गांव हरचोवाल के रूप में हुई है। बच्चों परनीत कौर (7) और गुरवीत सिंह (4) की हालत गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गुरजीत कौर निवासी हरचोवाल अपने परिवार के साथ अपने भाई को गांव भैनी खुर्द में राखी बांधने गई हुई थी। राखी बांध कर शुक्रवार को वह अपनी कार से वापस आ रहे थे। कार उसका पति सतनाम सिंह चला रहा था और साथ में दोनों बच्चे भी थे। अभी वह अपने घर से आधा किलोमीटर दूरी पर थे तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गुरजीत कौर और सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई है। उनके दोनों ही बच्चे गंभीर घायल हैं जिन्हें बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed