फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Humane shaming: the vice principal of three and a half year old girl

साढ़े तीन साल की बच्ची से प्रिंसिपल ने किया दुराचार

Tue, 05 Nov 2013 04:05 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 05 Nov 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
Humane shaming: the vice principal of three and a half year old girl
इंद्री में शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ प्रिंसिपल द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। बच्ची के अभिभावकों ने आरोपी की शिकायत थाना इंद्री पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस घटना से क्षेत्र के अभिभावकों में स्कूल संचालक के खिलाफ रोष बना हुआ है। क्षेत्र के एक गांव की साढे़ तीन वर्ष की बच्ची कस्बे के एक प्रतिष्ठित स्कूल में प्रथम कक्षा की छात्रा है। बच्ची ने गांव पहुंचकर अपनी मां को बताया कि किसी अध्यापक ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पहचान के लिए बच्ची के सामने स्टाफ की शिनाख्त परेड कराई, जिसमें बच्ची ने प्रिंसिपल मनोज गौतम की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के सामने उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, जब स्कूल में अन्य अध्यापक का नाम भी प्रिंसिपल के नाम से मिला। मामले में दूसरे अध्यापक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएसपी बलजिंदर सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ बच्ची के अभिभावकों ने आरोप लगाया है और दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पार्षद पर तेजधार हथियारों से हमला, चार पर केस
इंद्री नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और वार्ड छह के पार्षद पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पार्षद को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू दी है।

पूर्व अध्यक्ष और पार्षद वेद नागपाल स्कूटी पर सवार होकर खेत जा रहे थे तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वेद बुरी तरह से घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें करनाल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि पार्षद और उसके चचेरे भाइयों का जमीनी विवाद चल रहा था।

इस मामले में चार दिन पूर्व पंचायती तौर पर समझौता हुआ था। सोमवार सुबह इन लोगों ने पार्षद पर हमला कर दिया। हमले में पार्षद को चोटें लगी है। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आठ ताले तोड़कर शोरूम से 100 टायर उड़ाए
मेरठ रोड स्थित टायराें के शोरूम के शटर को तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये के टायरों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथ लाए ट्रक में माल लादकर ले गए लेकिन पीड़ित दुकानदार पुलिस की नाकामी सेे वारदात को अंजाम देने की बात कह रहा है।

राधेश्याम बंसल ने बताया कि दीपावली की रात करीब सात बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। रात करीब दो बजे पड़ोसी नवीन ने फोन कर बताया कि दुकान में चोरी हुई है। वे तुरंत दुकान पर पहुंचे तो नवीन ने पुलिस के साथ मिलकर एक चोर को काबू किया हुआ था।

दुकान की हालत देखकर आंखेें फटी रह गई। राधेश्याम ने बताया कि दुकान पर आठ ताले लगे हुए थे। चोरों ने आठों ताले तोड़कर शटर के बीच लगा सेंटर लॉक रॉड से तोड़ा और काउंटर के समीप रखे कार के 90 टायर व ट्रक के 10 टायरों को अपने साथ लाए ट्रक में लादकर ले गए।

चोरों के जाने से पहले पड़ोसी नवीन ने पुलिस को सूचित कर दिया था लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चोर ट्रक लेकर भागने लगे। नवीन ने पुलिसकर्मी के साथ मिलकर चलते ट्रक से एक चोर को काबू कर लिया। पूछताछ में चोर ने खुलासा किया है कि वे सभी पंजाब के संगरूर से चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। यदि पुलिस चाहती तो ट्रक का पीछा कर चोरों को काबू कर सकती थी लेकिन पुलिसकर्मियों का कहना था कि दिवाली के कारण पुलिसकर्मियों की कमी है।

इसलिए पुलिस ट्रक का पीछा नहीं कर सकती। चोरों ने पिछले दो वर्षों में तीसरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहली बार भी करीब 10 लाख के माल की चोरी हुई थी। अब भी चोरों ने आठ लाख के सामान पर हाथ साफ किया है।  

वाहन ने एक को कुचला
गांव दादूपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पहचान के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। जुंडला निवासी रकम सिंह ने बताया कि रविवार को दादूपुर के समीप अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ऑटो पलटने से युवक की जान गई, दो घायल

संतुलन बिगड़ने से एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस कारण ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। मृृतक के पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

उधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बसताड़ा निवासी ऑटो चालक सुरेशपाल, सुशील व 16 वर्षीय सचिन के साथ घरौंडा से बसताड़ा जा रहा था। बसताड़ा के समीप पीछे से आ रही कार का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। इस कारण सुरेश पाल, सुशील व सचिन गंभीर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां सचिन की मौत हो गई। सुरेश व सुशील की हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए हैं।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला ने तोड़ा दम
करनाल में दूध लेने जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनोंके बयान पर कार्रवाई की है। राजीव कॉलोनी की रहने वाली 33 वर्षीय मनदीप कौर रविवार सुबह अपनी ननद के साथ लाइन पार क्षेत्र से पैदल दूध लेने जा रही थी। रेलवे लाइन क्रॉस करते समय उसे अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन ने चपेट में ले लिया। मनदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


जांच अधिकारी एएसआई सोमदत्त ने बताया कि मनदीप कौर अपनी ननद के साथ जा रही थी। इसी बीच दिल्ली व अंबाला जाने के लिए दोनों तरफ ट्रेन आ गई। मनदीप ने दिल्ली को जाने वाली ट्रेन तो देख ली लेकिन अंबाला को जाने वाली ट्रेन की ओर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच ननद ने लाइन क्रॉस कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed