Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Huge procession in Phagwara today on Ravidas Jayanti

Ravidas Jayanti: फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा आज, 12 बजे से आठ बजे तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Tue, 11 Feb 2025 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:19 AM IST
सार

एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक को निर्विघ्न चलाने के लिए आज दोपहर 12 बजे से लेकर शाम आठ बजे तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
Huge procession in Phagwara today on Ravidas Jayanti
फगवाड़ा में रुट डायवर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु रविदास महाराज के 648वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक को निर्विघ्न चलाने के लिए आज दोपहर 12 बजे से लेकर शाम आठ बजे तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं ताकि जालंधर-लुधियाना हाईवे और नकोदर-होशियारपुर हाईवे पर वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो। 
विज्ञापन




एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने वाली ट्रैफिक हैवी व्हीकल के लिए तल्हन सलेमपुर अंडरब्रिज से होने से मैकडोनाल्ड, जमशेर, जंडियाला से नूरमहल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना तक जाएगा। इसी तरह हवेली डाबा से यू टर्न आगे पटवारी ढाबा से जमशेर, जंडियाला से नूर महल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना तक जाएगा। इसके अलावा रामामंडी से जालंधर कैंट, जमशेर, जंडियाला से नूरमहल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना जाएगा। 
विज्ञापन


लाइट व्हीकलः मेहटां बाइपास से होते हुए भुल्लाराई चौक, मेहली बाइपास, बंगा चुंगी, बसरा पैलेस से गांव खोथड़ा, पीपारंगी, ओंकार नगर से होते हुए जेसीटी मिल से मेन जीटी रोड उसे से लुधियाना की तरफ जाएंगे। लुधियाना से जालंधर जाने वाली साइड से हैवी व्हीकल फिल्लौर से नूरमहल जंडियाला से होते हुए जालंधर, लाइट व्हीकल खेड़ा गेट से खेड़ा कालोनी, गोबिंदपुरा पुली से ध्यान सिंह कालोनी से होकर हदियाबाद चौक से गांव हरदासपुर से होकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी मेन रोड से जालंधर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नकोदर से होशियारपुर व नवांशहर जाने के लिए हैवी व्हीकल जंडियाला से होते हुए मैकडोनाल्ड मेन जीटी रोड से मेहटां बाइपास से भुल्लाराई चौक से होशियारपुर व नवांशहर से जाएंगे।


वहीं, लाइट व्हीकल हदियाबाद चौक से गांव गंढवा, मेहटां बाईपास गौल चौक से होते हुए भुल्लाराई चौक से होशियारपुर व नवांशहर के लिए जाएंगे। इसके अलावा गांव सरहाली, दादूबाल, रायपुर फराला से चहेरु अंडरपास से होते हुए मेहटां बाईपास गोल चौक से होते हुए भुल्लाराई चौक से होशियारपुर व नवांशहर के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed