फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Hotel Sealed on orders of Court in Moga

Moga: मोगा में कोर्ट के आदेश पर होटल सील, देह व्यापार के आरोप में पकड़े गए थे छह जोड़े, मालिक फरार

Tue, 16 May 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 May 2023 11:53 AM IST
सार

दो दिन पहले मोगा पुलिस ने होटल में रेड करके छह जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने 6 लड़कियों, 6 लड़कों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। यहां अलग अलग शहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। 
 

विज्ञापन
Hotel Sealed on orders of Court in Moga
मोगा में कोर्ट के आदेश पर होटल सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोगा के जीटी रोड पर स्थित एक होटल को पुलिस ने सील कर दिया है। दो दिन पहले मोगा पुलिस ने होटल में रेड करके छह जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने 6 लड़कियों, 6 लड़कों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। यहां अलग अलग शहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। 

विज्ञापन


पुलिस ने लड़कियों को उसी दिन रात को मोगा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर घर भेज दिया था। वहीं होटल से हिरासत में लिए छह युवकों और होटल मैनेजर समेत होटल के तीन मालिकों पर इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। सभी को अदालत ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। इस मामले में अभी तक तीन होटल मालिक फरार हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को मोगा सिटी 1 के एसएचओ आतिश भाटिया ने कोर्ट के निर्देश पर होटल को सील कर दिया। भाटिया ने बताया कि कोर्ट ने होटल को सील करने के आदेश दिए थे। मोगा के सारे होटल मालिकों के साथ एक मीटिंग भी की गई है और उनको सख्त निर्देश दिए गए हैं कि होटल में कोई गलत काम होगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed