{"_id":"f648955dab448d71a73c41fa9e8a503f","slug":"hospital-bathroom-newborn-baby-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल के बाथरूम में मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल के बाथरूम में मिली नवजात बच्ची
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी अस्पताल के बाथरूम में वीरवार सुबह कोई एक नवजात बच्ची को छोड़ गया। घटना का पता उस समय चला जब अस्पताल में दाखिल मरीज के परिजन बाथरूम गए।
उन्होंने शोर मचा दिया और इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी और चौकी बसंत पार्क की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने जुनेजा अस्पताल की डॉ. पूजा जुनेजा की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसकी देखभाल शुरू कर दी है।
चौकी बसंत पार्क के प्रभारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह एक मरीज की महिला रिश्तेदार जुनेजा अस्पताल के बाथरूम में गई तो वहां पर नवजात बच्ची को देख कर हैरान हो गई। उसने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी।
अस्पताल के डाक्टरों ने बाथरूम से बच्ची को उठवाया और अस्पताल में दाखिल मरीजों से उस बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन किसी को बच्ची के परिजनों का कुछ पता नहीं था। एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि कोई महिला बाहर से नवजात बच्ची को लाई है और अस्पताल के बाथरूम में रख फरार हो गई, लेकिन उस महिला को किसी ने आते-जाते नहीं देखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है कि अस्पताल के अंदर या फिर आस-पास देखा जा रहा है कि कहीं सीसीटीवी कैमरे तो नहीं लगे। अगर लगे है तो उसकी फुटेज निकलवा कर चेक कराई जाएगी।