फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Hola Mohalla begins Patalpuri Sahib complete ban on colors kiratpur sahib

होला मोहल्ला: पातालपुरी साहिब में अखंड पाठ से आगाज, रंगों पर पूर्ण प्रतिबंध; चार मार्च को विशाल नगर कीर्तन

Fri, 27 Feb 2026 11:01 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Feb 2026 11:01 AM IST
सार

श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पातालपुरी साहिब के निकट तीन टेंट सिटी बनाई गई हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और श्रद्धालुओं का सड़क दुर्घटना बीमा भी कराया गया है।

विज्ञापन
Hola Mohalla begins Patalpuri Sahib complete ban on colors kiratpur sahib
होला मोहल्ला का आगाज - फोटो : संवाद

विस्तार

खालसा पंथ की चढ़दी कलां के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला का शुभारंभ आज कीरतपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और संगत गुरु की भक्ति में लीन दिखाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर तख्त श्री केशगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई जोगिंदर सिंह ने अरदास करते हुए सरबत के भले की कामना की। उन्होंने संगत को इस पावन पर्व के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन




समारोह में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब द्वारा प्रदान किए गए इस पवित्र पर्व को श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण भाव से मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत आरंभ किया गया तथा श्री जपुजी साहिब का पाठ भी श्रद्धा भाव से किया गया। गुर सेवा में प्रबंधक कमेटी के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे, वहीं विभिन्न संत संप्रदायों की सम्मानित हस्तियों ने भी गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कुलवंत सिंह, मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह चावला, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह जिंदवड़ी, तलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, चंचल सिंह, दिलबाग सिंह और सुरिंदर सिंह राजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। होला मोहल्ला के शुभारंभ के साथ कीरतपुर साहिब में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक प्रफुल्लित हो गया है तथा आने वाले दिनों में होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर संगतों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

दूसरे चरण की शुरुआत दो मार्च से श्री आनंदपुर साहिब में होगी, जिसका समापन 4 मार्च को विशाल नगर कीर्तन के साथ होगा।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भव्य नगर कीर्तन सजाया जाएगा। निहंग सिंह जत्थेबंदियां महल्लों के रूप में नगर कीर्तन को चरण गंगा स्टेडियम तक ले जाएंगी। इस दौरान घुड़सवारी, तीरंदाजी और गतका सहित पारंपरिक युद्ध कौशल की रोचक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गुरुद्वारों में कीर्तन, ढाडी व रागी जत्थों द्वारा गुरु महिमा का गायन होगा और लंगर की व्यवस्था रहेगी।


श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पातालपुरी साहिब के निकट तीन टेंट सिटी बनाई गई हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और श्रद्धालुओं का सड़क दुर्घटना बीमा भी कराया गया है। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने रंगों के साथ खेलने व बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध की अपील की है। पुलिस ने मेले को सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व यातायात प्रबंध सुदृढ़ किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed