फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Hi tech jail built in Ludhiana for dangerous prisoners

खतरनाक कैदियों के लिए हाईटेक जेल: लुधियाना में 100 करोड़ से बन रही जेल, मंत्री बोले- 175 वार्डन की भर्ती जल्द

Thu, 14 Nov 2024 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Nov 2024 10:19 PM IST
सार

पंजाब की जेलों में बंद खतरनाक कैदियों के लिए अलग जेल बनाई जा रही है। यह जेल हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम से लेस होगी। यह जेल लुधियाना में बनाई जा रही है, जिसकी लागत 100 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Hi tech jail built in Ludhiana for dangerous prisoners
कैटेड्स को सम्मानित करते जेल मंत्री भुल्लर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के खतरनाक कैदियों के लिए लुधियाना में अत्याधुनिक सुरक्षा जेल बनेगी। 100 करोड़ रुपये की लागत से जेल का निर्माण किया जा रहा है। अगले साल तक जेल बनकर तैयार हो जाएगी। यह बात पंजाब के जेल मंत्री ने वीरवार को कपूरथला में कही।  

विज्ञापन


जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कपूरथला में इन-सर्विस ट्रेनिंग सेंटर कपूरथला में पंजाब जेल विभाग के 173 वार्डन और 6 मैटर्न की पासिंग आउट परेड में पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पंजाब के जेलों में बंद खतरनाक कैदियों को अलग जेलों में रखने के लिए लुधियाना के गांव गोरसियां कादर बख्श में एक अत्याधुनिक सुरक्षा जेल बनाई जा रही है, जो अगले वर्ष तक मुकम्मल हो जाएगी। इसकी लागत 100 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन




जेल मंत्री भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से जेलों की सुरक्षा के साथ-साथ कैदियों जेलों में रोजगार देकर समाज की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 13 जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए मोबाइल जैमर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कैदियों को नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम
कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि जेल विभाग की आय बढ़ाने और कैदियों को उनके कौशल के अनुसार काम देने के लिए पंजाब प्रीजन डेवलेपमेंट बोर्ड के तहत मुख्य सड़कों पर बनी 12 जेलों में पेट्रोल पंप स्थापित करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 6 जेलों में पेट्रोल पंप शुरू कर दिए गए हैं, जबकि 2 जेलों में जल्द ही पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे। पंजाब सरकार की ओर से पारदर्शी भर्ती को प्राथमिकता बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जेल विभाग में जल्द ही 13 डीएसपी, 175 वार्डन और 4 मैटर्नों की भर्ती की जा रही है। कैदियों के सुधार के लिए जेलों में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही कैदियों को नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम दिए जा रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट सम्मानित
उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में कैदियों को बेकरी उत्पादों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे समाज की प्रगति में भागीदार बन सकें। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया। 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीजीपी-जेल अरुणपाल सिंह, आईजी सुखमिंदर सिंह मान, आईजी आरके अरोड़ा, कमांडेंट परमिंदर सिंह भंडाल, एडीसी (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन, कंवर इकबाल सिंह सदस्य पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव परविंदर सिंह ढोट, चेयरमैन मार्केट कमेटी जगजीत सिंह बिट्टू और पासिंग आउट कर्मचारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed