{"_id":"5bfceb2e59ef2cca816b9d712aeb05d5","slug":"half-an-hour-blackout-at-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंध्ार स्टेशन पर आधा घंटा रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंध्ार स्टेशन पर आधा घंटा रहा ब्लैक आउट
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर रेलवे स्टेशन पर बाद दोपहर एकाएक ब्लैक आउट होने से पूरे स्टेशन का कामकाज ठप हो गया। न बुकिंग के लिए कंप्यूटर चले और न ही स्टेशन पर गाड़ी आने के लिए लोगों को सूचना देने वाले स्पीकर।
स्टेशन का सर्वर भी डेड हो गया। कंप्यूटर का भी बैटरी बैकअप न होने के कारण लोगों को टिकट नहीं मिली। आधा घंटा स्टेशन पर लाइट गई रही लेकिन स्टेशन मास्टर का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं है। लाइट चले जाने के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी में पंखे भी बंद होने के कारण यात्री पसीने से तर रहे। आधा घंटा लाइट बंद रहने के कारण स्टेशन पर बुकिंग सिस्टम भी बंद रहा।
पता चला है कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी लाइट सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित रहा। इस संबंधी स्टेशन मास्टर नरेश कुमार का कहना है कि वे स्टेशन में नहीं थे इसलिए उन्हें नहीं पता कि स्टेशन पर क्या हुआ है। वे नहीं बता सकते कि स्टेशन पर ही लाइट गई थी कि या फिर रेल चलाने के लिए बिछाई गई पावर सप्लाई भी प्रभावित हुई थी।