फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gym trainer did bike stunts and push ups on road Ludhiana Police issued challan bike impounded

लुधियाना में जिम ट्रेनर ने बाइक पर स्टंट किया: पुश-अप लगाए, पुलिस ने सिखाया सबक, काटा चालान, बाइक इंपाउंड

Tue, 30 Jul 2024 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Jul 2024 04:59 PM IST
सार

लुधियाना की सड़कों पर रील्स के चक्कर में जिम ट्रेनर ने बाइक पर स्टंट किया। इतना ही नहीं सड़क पर पुश-अप भी लगाए। वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान काटा और बाइक भी जब्त कर दी है। 

विज्ञापन
Gym trainer did bike stunts and push ups on road Ludhiana Police issued challan bike impounded
police - फोटो : istock

विस्तार

युवाओं में बाइक पर स्टंट करते हुए रील्स (वीडियो) बनाने का भूत सवार है। रील्स बनाने के लिए युवा जान तक जोखिम में डालते हैं। हालांकि पुलिस वाहन पर स्टंट करते हुए रील्स या वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई करती है। फिर भी युवा वर्ग के लोग इन हरकतों से बाज नहीं आते। 

विज्ञापन


लुधियाना के गिल रोड एलीवेटिड रोड पर कुछ दिन पहले एक नौजवान की बुलेट बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाई गई थी। बाद में पुलिस ने उसका चालान काटा था। अब महानगर में एक जिम ट्रेनर एलीवेटिड रोड पर वीडियो बना रहा था। वह बाइक पर स्टंट करने के साथ साथ सड़क के बीचों बीच ही पुशअप भी लगा रहा था। जब उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कमिश्नरेट पुलिस भी हरकत में आ गई और वीडियो की जांच कर जिम ट्रेनर तक पहुंच गई। फिर पुलिस ने जिम ट्रेनर की बाइक का चालान कर उसके हाथ में थमा दिया और बाइक भी इंपाउंड की। पुलिस ने उक्त चालान वाली फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की, ताकि लोगों को एक संदेश चला जाए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में जिम ट्रेनर पुल पर बाइक पर स्टंट कर रहा है। हाथ छोड़ कर बाइक चला रहा है और साथ ही साथ खड़े होकर बाइक चला रहा है। मगर बाद में वह वीडियो में एक जगह अंडर ब्रिज के अंदर पुश-अप लगा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारियों की संज्ञान में जब उक्त मामला आया तो उन्होंने तुरंत उसका चालान काटने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पूरा दिन पुलिस इस जिम इन्फ्लुएंसर की तलाश में लगी रही। देर शाम पुलिस उक्त  युवक तक पहुंच गई। पुलिस ने युवक की कावासाकी निंजा बाइक भी जब्त कर ली है। इस जिम इन्फ्लुएंसर की इंस्टाग्राम आईडी पुलिस ने सर्च की तो पूरा मामले सुलझ गया। 


ट्रैफिक जोन इंचार्ज दीपक ने बताया कि लगातार ट्रफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर है। यदि कोई नियमों के विपरित जाकर वाहन चलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़कों पर हुल्लड़बाजी करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है। सड़कों पर रील्स बनाना अपराध है। युवाओं से अनुरोध है कि पुल या सड़कों पर रील न बनाए क्योंकि रील बनाने के चक्कर में कभी भी कोई बड़ा हादसा सड़क पर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed