{"_id":"64098b45fbd230e793041fa5","slug":"gurdaspur-family-of-nri-pardeep-murdered-in-shri-anandpur-sahib-demands-justice-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"होला मोहल्ला में NRI का कत्ल: आर्मी में कैप्टन हैं प्रदीप के पिता, इंसाफ की मांग पर अड़ा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होला मोहल्ला में NRI का कत्ल: आर्मी में कैप्टन हैं प्रदीप के पिता, इंसाफ की मांग पर अड़ा परिवार
Thu, 09 Mar 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 01:01 PM IST
सार
प्रदीप सिंह के चाचा गुरदियाल सिंह ने बताया कि प्रदीप 29 अगस्त को कनाडा से वापस आया था। वह जालंधर में कोर्स कर रहा था। वहीं उसके ताया ने बताया कि 6 मार्च की रात को प्रदीप तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन के लिए गया था तथा उसके बाद होला मोहल्ला चला गया।
विज्ञापन
मृतक एनआरआई प्रदीप
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के दौरान एक एनआरआई प्रदीप सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। गुरदासपुर के गाजीकोट का रहने वाला प्रदीप 29 अगस्त को ही कनाडा से लौटा था और होला मोहल्ला मनाने के लिए आनंदपुर साहिब गया था। हमले में घायल प्रदीप के सिर और शरीर पर इतने जख्म थे कि उसकी जान नहीं बची।
आर्मी परिवार से था प्रदीप
प्रदीप सिंह आर्मी परिवार से था। उसके पिता गुरबख्श सिंह इंडियन आर्मी में कैप्टन हैं और इसी वर्ष मई में उनकी रिटायरमेंट होनी है। वहीं उसके ताया गुरदयाल सिंह हाल ही में आर्मी से हवलदार की पोस्ट से रिटायर हुए हैं। प्रदीप की मौत के बाद उसके परिवार का बुरा हाल है। मृतक की मां ने सरकार से इंसाफ की मांग की है। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वह प्रदीप का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह के ताया गुरदयाल सिंह ने बताया कि प्रदीप 29 अगस्त को कनाडा से वापस आया था। वह जालंधर में कोर्स कर रहा था। वहीं उसके ताया ने बताया कि 6 मार्च की रात को प्रदीप तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन के लिए गया था तथा उसके बाद होला मोहल्ला चला गया। होला मोहल्ला में कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। जब प्रदीप ने उक्त नौजवानों को हंगामा करने और गाने बजाने से रोका तो उन्होंने प्रदीप की काफी पिटाई की तथा उसके शरीर में तेजधार हथियारों से वार किए। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। ताया ने कहा कि हमने प्रदीप को अकेले जाने से रोका था लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
जालंधर से सीख रहा था टैटू मेकिंग
गुरदयाल सिंह ने बताया कि प्रदीप अपनी बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर 2016 में कनाडा गया था। वह कनाडा का स्थायी नागरिक था। प्रदीप की छोटी बहन किरणबीर कौर भी कनाडा में है। प्रदीप पिछले साल उनकी बेटी की शादी में शामिल होने इंडिया आया था जो अक्तूबर में थी। शादी में शामिल होने के बाद प्रदीप ने उन्हें कहा था कि वह टैटू मेकिंग सीखना चाहता है। इसके लिए वह अपनी मां के गांव कपूरथला जिले के खासाण में गया था। वह गांव से जालंधर टैटू मेकिंग सीखने जाता था।
गुरदासपुर के एसएसपी हरीश दयामा ने बताया कि यह मामला रोपड़ में है। लेकिन उनके ध्यान में आया है कि पुलिस की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट हो गया है और शव को लेने के लिए रोपड़ गया है। पुलिस की ओर से कुछ आरोपियों को पकड़ भी लिया गया है तथा कईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।