{"_id":"32e5782e-aca1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"grandfather-sold-his-grandson-bid-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना ने नवासे को बेचा, फेसबुक पर लगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना ने नवासे को बेचा, फेसबुक पर लगी बोली
लुधियाना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में एक नवजात बच्चे को उसके ही नाना ने बेच दिया। बच्चे की फेसबुक पर बोली लगी और उसे दिल्ली के एक कारोबारी ने आठ लाख रुपए देकर खरीद लिया।
विज्ञापन
मासूम एक दिन में तीन बार बिका। बच्चे के नाना ने उसे मृत बताकर मां को इसकी जानकारी नहीं होने दी। हालांकि की पुलिस ने बच्चे को ढूंढकर मां को सौंप दिया।
मामले में पुलिस ने आरोपी नाना फिरोज खान, उसका सहयोग करने वाली अस्पताल की नर्स सुनीता, दलाल गुरप्रीत सिंह और इरफान को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मेरठ निवासी युवती नूरी का विवाह तीन दिसंबर, 2011 को शहजाद के साथ हुआ था। छह माह बाद ही उसका तलाक हो गया। उस समय वह गर्भवती थी।
नूरी तलाक के बाद लुधियाना के इकबालगंज में अपने पिता के साथ रहने लगी।
नूरी ने नौ अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया। उस समय नूरी के पिता ने उसके बच्चे को मरा बताकर बच्चा अस्पताल की एक नर्स को 45 हजार रुपए में बेच दिया।
नर्स ने अस्पताल के ही कर्मचारी गुरप्रीत सिंह को बच्चा तीन लाख रुपए में बेच दिया।
गुरप्रीत ने बच्चे को बेचने के लिए फेसबुक पर जानकारी डाली, जिसके जरिए दिल्ली के कारोबारी दंपति ने उससे संपर्क किया और बच्चे को आठ लाख रुपए में खरीदा।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। बच्चा दिल्ली में बरामद किया गया, उसे खरीदने वाला शख्स अब भी फरार है।