{"_id":"66cc5ad5d0b29172cb052bc3","slug":"girl-commit-suicide-in-moga-because-of-her-lover-already-married-and-father-of-two-children-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: प्रेमी निकला दो बच्चों का पिता, सच्चाई पता चली तो प्रेमिका ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Crime: प्रेमी निकला दो बच्चों का पिता, सच्चाई पता चली तो प्रेमिका ने दे दी जान
Mon, 26 Aug 2024 04:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:12 PM IST
सार
मोगा में एक युवती ने प्रेमी के धोखे से आहत होकर आत्महत्या कर ली। युवती का प्रेमी पहले सी ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में एक युवती ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। युवती का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात का जब युवती का पता चला तो वह सहन नहीं कर पाई और उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मोगा के गांव तखानबध के रहने वाली 25 साल की युवती करमजीत कौर ने प्रेमी की सच्चाई का पता चलने पर जहरीली दवाई पी ली। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती ने एक वीडियो में जहरीली दवाई पीने की कारण भी बताया। करमजीत कौर ने अपनी मौसी, मौसी की बेटी और गुरप्रीत नाम के युवक पर परेशान करने के आरोप लगाया।
विज्ञापन
करमजीत कौर के मोगा के बुकनवाला रोड निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले करमजीत कौर को पता लगा की उनके प्रेमी गुरप्रीत सिंह पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। इसी बात पर करमजीत कौर ने जहरीली दवाई पी ली। करमजीत कौर को परिवार ने मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया की मृतक कर्मजीत कौर के पिता इकबाल सिंह बयान के आधार पर कर्मजीत कौर की मौसी सिमरनजीत कौर उसकी बेटी आशु और मृतका के प्रेमी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सिमरजीत कौर और आशु की तलाश जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।