{"_id":"62e23c040f80785ebb38a57a","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-police-remand-extended-by-malout-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक अगस्त तक बढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड, गैंगस्टर राणा मर्डर केस में होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक अगस्त तक बढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड, गैंगस्टर राणा मर्डर केस में होगी पूछताछ
Thu, 28 Jul 2022 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:04 PM IST
सार
21 जुलाई को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मलोट लाकर अदालत से सात दिन का रिमांड लिया था। गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने बिश्नोई को फिर से अदालत में पेश कर रिमांड मांगा।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब पौने दो वर्ष पहले मलोट के गांव औलख में बंबीहा ग्रुप के रणजीत सिंह राणा मर्डर केस में सदर मलोट पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मलोट अदालत में पेश किया। अदालत ने बिश्नोई का पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
22 अक्तूबर 2020 को मलोट-मुक्तसर मार्ग पर स्थित गांव औलख में बंबीहा ग्रुप के रणजीत सिंह राणा को तीन शार्प शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां चला मार डाला था। उस समय रणजीत राणा अपनी गर्भवती पत्नी का चेकअप करवाने के लिए एक क्लीनिक आया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अब तक इस मामले में करीब छह से ज्यादा गैंगस्टरों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
21 जुलाई को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मलोट लाकर अदालत से सात दिन का रिमांड लिया था। गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने बिश्नोई को फिर से अदालत में पेश कर रिमांड मांगा। इस पर जज दिलशाद कौर ने एक अगस्त तक चार दिन का रिमांड और बढ़ा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। डीएसपी मलोट बलकार सिंह संधू ने बताया कि अदालत ने बिश्नोई का चार दिन का और रिमांड दिया है। अब एक अगस्त को लॉरेंस बिश्नोई को फिर मलोट अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन