फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Lakhbir Landa demand 30 lakh extortion money from Bank manager amritsar warn to kill

मैं गैंगस्टर लखबीर लंडा बोल रहा हूं: बैंक मैनेजर को आया फोन, 30 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी दी

Tue, 30 Jul 2024 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Jul 2024 07:35 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर के एक बैंक अधिकारी से 30 लाख की रंगदारी मांगी गई है। आतंकी लखबीर लंडा ने बैंक अधिकारी को फोन कॉल करके रुपयों की मांग की है। 

विज्ञापन
Gangster Lakhbir Landa demand 30 lakh extortion money from Bank manager amritsar warn to kill
पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आतंकियों व गैंगस्टरों की तरफ से लोगों से रंगदारी मांगने के घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। विदेश में बैठे गैंगस्टर लोगों को बेधड़क फोन कॉल करके उन्हें धमकी देकर रंगदारी मांग लेते हैं। रंगदारी का नया मामला अमृतसर में सामने आया है। यहां एक बैंक अधिकारी से रंगदारी मांगी गई है। अमृतसर में एक बैंक अधिकारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बैंक अधिकारी से विदेश में बैठे आतंकी लखबीर लंडा के नाम से रुपयों की मांग की गई है। बैंक अधिकारी जसवीर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। थान इस्लामबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


विदेश में छुपकर बैठे गैंगस्टर व आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा की तरफ से अमृतसर के एक बैंक अधिकारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। बैंक अधिकारी जसवीर सिंह निवासी गांव ब्रह्मपुरा जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि वह गुरु हरराय एवेन्यू के सामने खालसा कॉलेज अमृतसर में रहता है। वह सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक तरन तारन में मैनेजर और रिकवरी ऑफिसर भी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बैंक अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप पर सात बार कॉल आई। पहले तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। जब उसने कॉल उठाया तो कॉल करने वाले ने कहा कि मैं गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके बोल रहा हूं। उनसे कहा कि 30 लाख रुपये चाहिए। रुपये तैयार रखना। उसने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed