फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Goldy Brar associate arrested in Punjab

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी गिरफ्तार, हथियार हुए बरामद

Sun, 07 Sep 2025 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई पंजाब
एएनआई पंजाब Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 06:15 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Gangster Goldy Brar associate arrested in Punjab
पंजाब में गैंगस्ट गोल्डी बराड़ का सहयोगी गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया इन हथियारों को गोल्डी बराड़ गिरोह को पंजाब में शांति और सद्भाव को भंग करने के लिए सप्लाई के लिए लाया गया था। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार गोल्डी बराड़ के निर्देश पर उसके प्रमुख सहयोगी मलकीत सिंह उर्फ किट्टा भानी के माध्यम से प्राप्त किए गए थे, जो वर्तमान में कपूरथला जेल में बंद है। गिरफ्तार आरोपी बलजिंदर सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इरादों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed