{"_id":"67532f9a92f7b82fba0405c8","slug":"gang-war-between-two-groups-of-prisoners-in-kapurthala-s-modern-jail-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपूरथला की मॉडर्न जेल में गैंगवार, चार जख्मी; नुकीले सुओं से एक-दूसरे पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कपूरथला की मॉडर्न जेल में गैंगवार, चार जख्मी; नुकीले सुओं से एक-दूसरे पर किए वार
Fri, 06 Dec 2024 10:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:38 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला की एक जेल में गैंगवार सामने आई है। जहां हवालातियों के दो गुटों में झड़प हो गई। नुकीले सुओं से एक-दूसरे पर वार किए। एक गंभीर जख्मी हवालाती को अमृतसर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में झड़प हो गई।
विज्ञापन
जेल में गैंगवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडर्न जेल कपूरथला में हवालातियों के दो गुटों में गैंगवार हो गई। देर रात किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में हुई झड़प ने खूनी रूप ले लिया। इस गैंगवार में दोनों गुटों के चार हवालाती जख्मी हुए हैं। इनमें से हवालाती को नाजुक हालत के चलते मेडिकल कालेज अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जबकि दै हवालातियों को उपचार के बाद दोबारा जेल भेज दिया गया है। जबकि एक हवालाती सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना सिटी-2 और पीसीआर टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात करीब आठ बजे माडर्न जेल में हवालातियों के दो गुटों में गैंगवार हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर नुकीले सुओं से वार किए। जिसमें दोनों गुटों के सिमरनजीत सिंह, विशाल, 34 वर्षीय सुनील और 35 वर्षीय मुकेश जख्मी हो गए। इन चारों हवालातियों को जख्मी हालत में जेल पुलिस सिविल अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
जहां पर मुकेश की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज अमृतसर रेफर कर दिया। वहीं सिमरनजीत सिंह और विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद वापस माडर्न जेल कपूरथला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गैंगवार की सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 के एसएचओ मनजीत सिंह, पीसीआर टीमें सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ मनजीत सिंह मीडिया को कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। हालांकि पुलिस की मानें तो दोनों गुट पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े हैं। दोनों गुट किस गैंग से जुड़े ह़ै, इनके बारे में बताने से भी पुलिस बच रही थी। हवालाती विशाल हत्या के मामले में जेल में बंद है।