फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Freedom fighter Amar Singh Sukhija passed away

Punjab: पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के करीबी स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह सुखीजा का निधन

Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST
सार

स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह सुखीजा ने प्रजामंडल आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। एक व्यापारी परिवार में जन्मे अमर सिंह को अपने संघर्ष के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और फरीदकोट रियासत के राजा के साथ उनका सीधा संघर्ष हुआ।

विज्ञापन
Freedom fighter Amar Singh Sukhija passed away
अमर सिंह सुखीजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह सुखीजा का मंगलवार को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया गया, जहां सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के बेहद करीबी रहे सुखीजा ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और फरीदकोट रियासत में चले प्रजा मंडल आंदोलन के प्रमुख नेता रहे।

विज्ञापन


शहर के एक व्यापारी परिवार में जन्मे अमर सिंह को अपने संघर्ष के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और फरीदकोट रियासत के राजा के साथ उनका सीधा संघर्ष हुआ, जिस कारण उन्हें अपना व्यवसाय भी बंद करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कारण अमर सिंह ने किसी भी सरकारी मदद लेने को तैयार नहीं हुए। उनके एक बेटे की मृत्यु हो गई, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ, इसलिए उनकी वित्तीय स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने अंतिम वर्षों के दौरान, उन्होंने अपनी पेंशन पाने की कोशिश की लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर सका। उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे समाजसेवी दविंदर सिंह, नरिंदर सिंह गिल, अशोक कौशल, सुरेश अरोड़ा, महीप सेखों, डॉ. गुरिंदर मोहन सिंह ने सरकार से उनके परिवार की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया। उधर, पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां व विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed