फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four Teenager drowned in Satluj Daria in Nawashaher of Punjab

पंजाब: गरमी से बचने के लिए सतलुज दरिया में नहाने उतरे, डूबने से 4 किशोरों की मौत  

Sat, 29 May 2021 08:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 May 2021 08:49 PM IST
सार

डूबकर मरने वाले सभी किशोर 17 और 18 साल के हैं। घटना दोपहर करीब  तीन बजे गांव औलियापुर के पास हुई
 

विज्ञापन
Four Teenager drowned in Satluj Daria in Nawashaher of Punjab
चार किशोर डूबे। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नवांशहर के बलाचौर के रहने वाले चार किशोरों की सतलुज दरिया में डूबने से मौत हो गई। बलाचौर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले करीब 15 लड़के गांव औलियापुर के पास लगने वाले दरिया में नहाने गए थे। इस दौरान करीब 3 बजे अचानक 6 लड़के पानी के बहाव में बह गए। इनमें से 2 लड़के  किसी तरह से किनारे तक पहुंचने में कामयाब हो गए, जबकि बाकी चार अपना संतुलन नहीं बना पाए और डूब गए। यह देख बाकी युवक घबराकर बलाचौर आ गए और अपने परिवारों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन  पुलिस को लेकर दरिया पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबने वाले चारों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतक युवकों में से तीन वार्ड नंबर 4 के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक वार्ड नंबर 7 का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बलाचौर सदर इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 4 निवासी हरदीप कुमार पुत्र महिंदर पाल, संदीप कुमार पुत्र सुभाष, हैप्पी पुत्र अमरजीत व वार्ड नंबर 7 निवासी नितिन पुत्र सुखदेव के रुप में हुई है। मृतकों की आयु 17-18 वर्ष के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed