{"_id":"63b7df3437f4e50ef17d3f26","slug":"four-friends-of-village-lakkha-fell-into-the-canal-along-with-their-car-near-village-dalla-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की कार नहर में गिरी, दो तेज बहाव में बहे, आधी रात का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की कार नहर में गिरी, दो तेज बहाव में बहे, आधी रात का मामला
Fri, 06 Jan 2023 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 02:13 PM IST
सार
गांव डल्ला के नौजवान बंटी कालू और मोंटू ने नहर में जाकर इकबाल और मनजिंदर को सही सलामत बाहर निकाल लिया। उन्होंने दिलप्रीत और सतनाम को भी नहर में खोजने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मिले।
विज्ञापन
पानी के बहाव में बहे दिलप्रीत और सतनाम
- फोटो : फाइल
विस्तार
जन्मदिन मना कर लौट रहे गांव लक्खा के चार नौजवान दोस्त गुरुवार रात करीब 12 बजे गांव डल्ला के पास कार समेत अबोहर ब्रांच नहर में जा गिरे। हादसे में 23 वर्षीय दिलप्रीत सिंह और सतनाम सिंह बह गए। दिलप्रीत सिंह का शव शुक्रवार दोपहर बाद घटनास्थल से 14 किलोमीटर दूर जिला मोगा के गांव दौधर के पास नहर से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
सतनाम सिंह को गोताखोरों की मदद से तलाशा जा रहा है। कार में सवार इकबाल सिंह और मनजिंदर सिंह किसी तरह कार की छत पर चढ़ गए और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव डल्ला के लोग नहर किनारे पहुंचे। युवकों ने इकबाल सिंह और मनजिंदर सिंह को सही सलामत बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
गांव डल्ला के पूर्व सरपंच चंद सिंह ने बताया कि डल्ला नहर के समीप मल्ला रसूलपुर सड़क पर तीखा मोड़ है। वहां से जेन कार मुड़ नहीं सकी और सीधा नहर में जा गिरी। थाना हठूर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दिलप्रीत सिंह का शव नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगरांव भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि सतनाम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन