फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four Died in car accident in Kapurthala

Kapurthala: अज्ञात वाहन से टकराई इनोवा, पुलिस कर्मी समेत चार की मौत, देर रात ढाई बजे हुआ हादसा

Thu, 19 Jan 2023 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 03:19 PM IST
सार

इनोवा कार (पीबी-04-7900) अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। हमीरा फ्लाईओवर पर कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Four Died in car accident in Kapurthala
कपूरथला में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव हमीरा फ्लाईओवर पर एक इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार पुलिस मुलाजिम समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांचवां कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक अज्ञात मालवाहक वाहन से टकरा कर इनोवा कार हादसे का शिकार हुई।

विज्ञापन


थाना सुभानपुर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। जब वह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पहुंचे और तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि एक इनोवा कार (पीबी-04-7900) अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। जब वह हमीरा फ्लाईओवर पर चढ़े तो उनकी कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


एएसआई के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इनोवा में सवार पुलिस मुलाजिम हरदेव सिंह व हरजीत सिंह निवासी ब्यास, लवली निवासी जंडियाला गुरू और जतिंदर कुमार निवासी ब्यास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके साथ कार में सवार पांचवां युवक करण निवासी ब्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाके लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई के अनुसार मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविलअस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed