फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former head of Talwandi Sabo Municipal Council died in road accident at Kalajhar toll plaza

Punjab: तलवंडी साबो नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत, कोहरे में डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो

Tue, 03 Jan 2023 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

मृतक के परिवार वालों के मुताबिक अजीज खान सोमवार रात को अपने एक दोस्त के पास गांव हीरों में गए थे, वहां से उन्हें आगे पटियाला जाना था। दोस्त के घर खाना खाने के बाद जब वह पटियाला की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
Former head of Talwandi Sabo Municipal Council died in road accident at Kalajhar toll plaza
अजीज खान - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा की तलवंडी साबो नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान अजीज खान की सोमवार देर रात संगरूर-भवानीगढ़ रोड पर कालाझाड़ टोल प्लाजा पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में अजीज खान के साथी शमशेर खान और गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे घनी धुंध के कारण हुआ। धुंध के कारण अजीज खान की स्कार्पियो गाड़ी टोल प्लाजा पर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


काला झाड़ पुलिस चौकी से मामले के जांच अधिकारी एएसआई निरभै सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त काला झाड़ टोल प्लाजा पर तैनात स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम से जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस चौकी पर पहुंची, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। अजीज खान समेत तीनों घायलों को तुरंत नजदीक पड़ते पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजीज खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि गनमैन व अजीज खान के दोस्त शमशेर खान की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


उधर मृतक के परिवार वालों के मुताबिक अजीज खान सोमवार रात को अपने एक दोस्त के पास गांव हीरों में गए थे, वहां से उन्हें आगे पटियाला जाना था। दोस्त के घर खाना खाने के बाद जब वह पटियाला की तरफ जा रहे थे, तो देर रात करीब डेढ़ बजे रास्ते में उनकी गाड़ी घनी धुंध के चलते काला झाड़ टोल प्लाजा पर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर कुलबीर नरुआना का करीबी था अजीज खान
सड़क हादसे में मरने वाला अजीज खान गैंगस्टर कुलबीर नरुआना का नजदीकी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद अजीज खान ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाए थे कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने ही मूसेवाला के कत्ल की योजना बनाई थी। साथ ही अजीज खान ने दावा किया था कि मूसेवाला को कत्ल करने के लिए गैंगस्टर पहले तलवंडी साबो भी आए थे। अजीज खान की सुरक्षा को खतरे के मद्देनजर सरकार की ओर से सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed