फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   former BJP leader Bharat Atwal wife commits suicide in Jalandhar

जालंधर में भाजपा नेता की पत्नी ने की आत्महत्या: मायके वालों का आरोप, दहेज के लिए बेटी को तंग कर रहा था ससुराल

Thu, 11 Jul 2024 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता की पत्नी ने परिवार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला के सुसाइड के बाद पूरा परिवार फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
former BJP leader Bharat Atwal wife commits suicide in Jalandhar
शव रखकर प्रदर्शन करते मायके वाले। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक महिला भाजपा नेता की पत्नी है। महिला की मौत के लिए भाजपा नेता पति आरोप लगे हैं। आरोप है कि महिला ने पति से परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। कंटोनमेंट बोर्ड जालंधर कैंट के पूर्व उप प्रधान एवं पूर्व काउंसलर भरत अटवाल उर्फ जौली की पत्नी सुनैना ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। परिवार सुनैना का शव पंखे से लटकता हुआ देखा तो वह उसे उतार कर एसजीएल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने मृतका के पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका सुनैना के मायके वालों ने जालंधर सिटी के महर्षि वाल्मीकि चौक पर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


सुनैना की मां वंदना देवी निवासी धोबीघाट मालेरकोटला का आरोप है कि सुनैना को शादी के बाद ससुराल वाले उसे लगातार दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। सुनैना की शादी 7 महीने पहले जालंधर कैंट निवासी भरत अटवाल जौली से हुई थी। शादी के दौरान करीब 22 लाख रुपये भी खर्च किए थे।बावजूद ससुराल परिवार ने सुनैना को शादी के बाद तंग करना शुरू कर दिया। बेटी ने कई बार उससे जिक्र किया कि उसको बहुत परेशान किया जा रहा है। ससुराल परिवार ने सभी हदें पार कर दी तो उसने दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


मृतका की मां ने रिश्तेदारों के साथ थाने के बाहर सड़क पर बैठकर धरना लगाया। क्योंकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ ढीली कार्रवाई कर रही थी। थाना जालंधर कैंट प्रमुख इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह शेखों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सुनैना के मायके परिवार ने अपना रोष प्रदर्शन खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना देवी के बयानों पर पुलिस ने थाना जालंधर कैंट में मृतका के पति भरत अटवाल जौली, सास देवी, ससुर शोभा राम, ननद सोनिया, ताया ससुर की बेटियों मनीशा व मोनिका के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं वीरवार दोपहर को सुनैना के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से करवाया गया। बाद में परिवारिक सदस्यों ने दोबारा धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed