फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Five foreigners were injured in road accident in Fatehgarh Sahib

Fatehgarh Sahib: दिल्ली से लुधियाना जा रहे पांच विदेशी नागरिक सड़क हादसे में घायल, कार चालक पर केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 04:01 PM IST
सार

मुलेपुर थाने के सहायक थानेदार जसपाल सिंह ने बताया कि गांव ज्योनपुरा स्थित गिल ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी और उन्हें राजपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Five foreigners were injured in road accident in Fatehgarh Sahib
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब में राजपुरा-सरहिंद जीटी रोड एक सड़क दुर्घटना में पांच विदेशी नागरिक घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर मुलेपुर पुलिस ने पटियाला के गांव सिऊना निवासी कार चालक जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे मुलेपुर थाने के सहायक थानेदार जसपाल सिंह ने बताया कि गांव ज्योनपुरा स्थित गिल ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी और उन्हें राजपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में विदेशी नागरिक अगक अगोट निवासी जुबा (सूडान) हाल निवासी लुधियाना ने बताया कि वह और उनके चार साथी दो लड़कियों और दो लड़कों समेत किराए की आर्टिगा गाड़ी से दिल्ली से लुधियाना जा रहे थे।
विज्ञापन


उनकी कार का ड्राइवर जसविंदर सिंह काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उनके बार-बार कहने पर भी वह लापरवाही से कार चलाता रहा। इसी के चलते गांव ज्योनपुरा के पास कार चालक जसविंदर सिंह ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिसके कारण वह और उसके साथी घायल हो गए। मुलेपुर पुलिस निकाल को कब्जे में लेकर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed