फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   five died in road accident

ओवरटेक करते हुए ट्राले से भिड़ी बस, पांच की मौत

Mon, 07 Oct 2013 05:03 PM IST
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर) Updated Mon, 07 Oct 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
five died in road accident
फिरोजपुर से अमृतसर जा रही दीप ट्रांसपोर्ट की बस मक्खू के गांव मोहकम अराइयां वाला के पास एक वाहन को ओवर टेक करते समय सामने से आ रहे ट्राले से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मक्खू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि मरने वाली एक पचास वर्षीय महिला के शरीर से गर्दन अलग हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उधर, 108 एंबुलेंस से सभी जख्मियों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना के बाद बस व ट्राले का चालक घटनास्थल से फरार हो गए। हादसा सोमवार सुबह दस बजे हुआ।
विज्ञापन


बस में लगभग चालीस सवारियां सवार थी। बस फिरोजपुर से चलकर मक्खू होती हुई अमृतसर जा रही थी। बताया गया है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी।

जैसे ही गांव मोहकम अराइयां वाला के पास बस पहुंची तो चालक ने अगले वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया और सामने से धान की बोरियों से भरा ट्राला नंबर-पीबी 05 एल 9705 से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस टकराने के बाद काफी दूर जाकर जाकर रुकी। बस के चालक की साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इनकी हुई मौत
इस हादसे में कुलविंदर कौर (30) पत्नी गुरजीत सिंह व उसकी बेटी पवनदीप कौर (6) वासी नूरदी किलां, जिला तरनतारन, नरेंद्र कौर (40) पत्नी हरचरण सिंह वासी झंडा बग्गा पुराना, जीरा, जिला फिरोजपुर, शिंदर पाल कौर (50) पत्नी अजीत सिंह वासी गांव चंगाली कदीम जिला फिरोजपुर व एक पचास साल का व्यक्ति शामिल है।


ये हुए घायल
हादसे में बीस लोग गंभीर रूप से जख्मी हए हैं। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को वाहनों में बैठाकर मक्खू के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में सेमूअल (16) पुत्र दरबारा वासी रामे वाला, फिरोजपुर, धर्मेंद्र (25) पुत्र बेचंद वासी सूपोल, बिहार (मौजूदा जीरा, जिला फिरोजपुर), तरसेम पुत्र मंगा वासी चब्बा, जीरा (फिरोजपुर), सुरजीत सिंह पुत्र चन्नन सिंह वासी सुरसिंह वाला जीरा, हरप्रीत पुत्र जरनैल सिंह वासी तलवंडी मंगेखां, जीरा, प्रीतम कौर (70) पत्नी प्यारा सिंह वासी अमृतसर, पवनप्रीत कौर(20) पुत्री शहबाद सिंह वासी मलसियां जीरा का नाम शामिल है।

उधर, डिप्टी कमिश्नर मंजीत सिंह नारंग व एसडीएम मुकंद सिंह संधू ने अस्पताल पहुंच कर जख्मियों का हालचाल पूछा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed