फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   learning licence

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑन लाइन टेस्ट जरूरी

Tue, 21 Jan 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Tue, 21 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
learning licence
शहर में सोमवार से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑन लाइन टेस्ट अनिवार्य हो गया है। जिसकी शुरूआत जिला परिवहन दफ्तर के सुविधा सेंटर में की गई।
विज्ञापन


यह जानकारी एसडीएम कम डीटीओ वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने दी।
उन्होंने बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इच्छुक लोगों की ऑन लाइन परीक्षा ली जाएगी। यदि आप इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए तो लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि यह परीक्षा दोबारा भी दी जा सकती है। जिसके लिए आवेदक को हर बार पचास रुपये फीस देनी होगी। परीक्षा के तहत आवेदक से ऑन लाइन दस सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें से पांच का सही जवाब देना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए 45 सेकेंड का समय निधार्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षा आवेदक की इच्छा के अनुसार पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगी। एसडीएम कम डीटीओ ने बताया कि सड़कों पर लगे पहचान चिह्न सड़क पर सफर के दौरान अहम भूमिका अदा करते है। यदि किसी ड्राईवर को इसकी जानकारी न हो, तो बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed