{"_id":"050bfe82f924290c07abb3f28e8cdf3b","slug":"mahindra-pick-up-laden-with-bananas-robbed-three-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरों ने केले से लदी महिंदरा पिकअप लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लुटेरों ने केले से लदी महिंदरा पिकअप लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विफ्ट कार में सवार तीन लुटेरों ने केले से लदी महिंदरा पिकअप लूट ली और चालक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व पर्स छीन कर अपने साथ ले गए। यह घटना फिरोजपुर के किले वाले चौक के नजदीक मंगलवार की तड़के पौने पांच बजे घटी।
महिंदरा पिकअप चालक अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वो जलालाबाद से केले से लदी महिंदरा पिकअप लेकर फिरोजपुर आ रहा था।
जैसे ही किले वाले चौक के पास पहुंचा कि पीछे से एक स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने उसकी गाड़ी यह कहकर रुकवाई कि पीछे तू कार में टक्कर मार कर आया है।
उसके बाद लुटेरे उसकी केलों से लदी महिंदर पिकअप लेकर बार्डर रोड की तरफ चले गए। लुटेरे उसका मोबाइल फोन व पर्स भी छीन कर ले गए।
गौरतलब है कि शनिवार को दवाओं की दुकान करने वाले विनोद कुमार से लुटेरे उसके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन कर भाग गए थे। उसमें 55 हजार रुपये थे। एक सप्ताह में लूटपाट की फिरोजपुर में दूसरी घटना है।
उधर, डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।