फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur: Smugglers came to pick up heroin threw by Pak drone fled after seeing BSF

Firozpur: पाक ड्रोन ने फेंकी हेरोइन, उठाने पहुंचे तस्कर BSF जवानों को देख कार छोड़कर भागे, CCTV में हुए कैद

Sun, 22 Jan 2023 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 04:50 PM IST
सार

बीएसएफ की चेक पोस्ट एलएस वाला के नजदीक जवान गश्त कर रहे थे। शनिवार रात्रि करीब बारह बजे पाक ड्रोन भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराता हुआ नजर आया। जवानों ने उस पर फायरिंग की लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाक क्षेत्र में वापस चला गया।

 

विज्ञापन
Firozpur: Smugglers came to pick up heroin threw by Pak drone fled after seeing BSF
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ममदोट में बीएसएफ बटालियन-182 के अंतर्गत इलाके में शनिवार रात्रि पाक ड्रोन फेंक कर गया। हेरोइन की खेप उठाने पहुंचे तस्कर बीएसएफ जवानों को देख कार छोड़ कर भाग गए। बीएसएफ ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो दो आरोपी भागते नजर आ रहे हैं। बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाया है लेकिन अभी तक इलाके में ड्रोन द्वारा फेंकी कोई सामग्री नहीं मिली है। 

विज्ञापन


शनिवार को गांव सेठां वाला व रहमत वाला के पास गेहूं के खेत में दो किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन व बारह कारतूस मिले थे, इसीलिए पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया हुआ था। बीएसएफ व पुलिस कार छोड़कर भागे आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ की चेक पोस्ट एलएस वाला के नजदीक जवान गश्त कर रहे थे। शनिवार रात्रि करीब बारह बजे पाक ड्रोन भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराता हुआ नजर आया। जवानों ने उस पर फायरिंग की लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाक क्षेत्र में वापस चला गया। ड्रोन क्या फेंक कर गया, उसके लिए पुलिस को सूचित किया। शनिवार को ममदोट पुलिस ने गांव सेठां वाला व रहमत वाला के पास सरहद से आधा किलोमीटर इस तरफ गेहूं के खेत में जमीन में दबी दो किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन व बारह कारतूस बरामद किए थे। इसीलिए पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने रात को ममदोट के वेयरहाऊस के पास एक कार का पीछा किया कि कहीं ड्रोन द्वारा फेंकी सामग्री उठाकर न ले जा रहे हो। आरोपियों ने देखा कि बीएसएफ उनका पीछा कर रही है तो वह गांव हजारा सिंह वाला स्थित स्कूल रोड पर कार छोड़ कर लक्ष्मण नहर की तरफ भाग गए। बीएसएफ ने रात को ही गांव हजारा सिंह वाला में सर्च आपरेशन चलाया और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो दो आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस और बीएसएफ रविवार को भी हजारा सिंह वाला के गांव व उसके आसपास के गांव में चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं ताकि उक्त आरोपियों को काबू किया जा सके। बीएसएफ व पुलिस ने जिस जगह पर पाक ड्रोन की गतिविधियां देखी थी वहां पर सर्च अभियान चलाया लेकिन रविवार शाम तक कुछ नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed