फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing on Pakistani Drone in Firozpur

Punjab: दिवाली की रात भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, बीएसएफ ने दागी गोलियां-ईलू बम, पाकिस्तान लौटा

Mon, 13 Nov 2023 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 02:49 PM IST
सार

दिवाली की रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। ड्रोन क्या फेंक कर गया इसके बारे में कुछ नहीं पता चला है। ड्रोन जब खेप फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था तब बीएसएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी।

विज्ञापन
Firing on Pakistani Drone in Firozpur
BSF (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजपुर के सीमांत गांव जल्लोके स्थित बीएसएफ की बीओपी के नजदीक एक ड्रोन भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था। सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दी, परंतु ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने गांव में सर्च अभियान चलाया है। अभी तक बीएसएफ को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक दिवाली की रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। ड्रोन जब खेप फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था तब बीएसएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी। जवानों ने ड्रोन पर लगभग सात गोलियां दागीं और दो ईलू बम भी दागे। लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान की तरफ लौट गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ जवानों ने गांव और खेतों में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च टीम को अभी तक कुछ नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसी के मुलाजिम गांव के शक्की लोगों से पूछताछ कर रही है। ड्रोन की मूवमेंट रात साढ़े दस बजे देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed