{"_id":"655b31b9b10a9922fc025366","slug":"firing-on-amritsar-police-team-on-highway-near-subhanpur-police-station-in-kapurthala-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: मामले की जांच के लिए कपूरथला आई अमृतसर पुलिस की टीम पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: मामले की जांच के लिए कपूरथला आई अमृतसर पुलिस की टीम पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Nov 2023 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:57 PM IST
सार
पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के बाद पेट्रोल पंप पर पहुंची तो क्रेटा गाड़ी में बैठे आरोपी योगेश कुमार ने गाड़ी का शीशा खोल गोली चला दी। सब इंस्पेक्टर ने नीचे बैठ कर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस टीम की मदद से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के थाना सुभानपुर के नजदीक हाईवे पर तफ्तीश कर रही अमृतसर पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। थाना सुभानपुर में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। यह मामला अमृतसर में तैनात सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर पुलिस दोनों आरोपियों को काबू कर साथ ले गई और सुभानपुर पुलिस को शिकायत भी दे है। सुभानपुर थाना के जांच अधिकारी एएसआई रविंदर कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अमृतसर के थाना लोपोके में दर्ज एफआईआर की जांच के संबंध में सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ ढिलवां बस अड्डा पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि इस एफआईआर में नामजद आरोपी सुभानपुर के नजदीक गांव हंबोवाल के पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की बिना नंबर क्रेटा गाड़ी में खड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के बाद पेट्रोल पंप पर पहुंची तो क्रेटा गाड़ी में बैठे आरोपी योगेश कुमार ने गाड़ी का शीशा खोल गोली चला दी। सब इंस्पेक्टर ने नीचे बैठ कर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस टीम की मदद से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
अमृतसर पुलिस के सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने सुभानपुर थाना को शिकायत दी। इसके बाद सुभानपुर पुलिस ने दोनों आरोपी योगेश कुमार वासी होशियारपुर और अजय वर्मा वासी नवांशहर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।