{"_id":"6af6bf1be0fc2332c805bda9","slug":"firing-in-sultanpur-lodhi-bloody-clash-between-two-groups-over-land-dispute-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में खूनी झड़प: सुल्तानपुर लोधी के गांव टिब्बा में फायरिंग का आरोप, मजदूर गंभीर घायल; गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में खूनी झड़प: सुल्तानपुर लोधी के गांव टिब्बा में फायरिंग का आरोप, मजदूर गंभीर घायल; गांव में तनाव
Fri, 13 Nov 2026 01:11 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:11 PM IST
सार
सुल्तानपुर लोधी के गांव टिब्बा में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इस दाैरान एक पक्ष ने फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी के गांव में जमीन विवाद में हिंसक झड़प
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के अंतर्गत आते गांव टिब्बा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप धारण कर गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग की घटना भी सामने आई है। इस दौरान एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
एक पक्ष के गुरताज सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी पंचायत स्तर पर फैसले हो चुके थे, लेकिन इसके बावजूद दोबारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर सीधे फायरिंग की गई। उन्होंने यह भी बताया कि मौके से एक रिवॉल्वर बरामद कर पुलिस के हवाले किया गया है।
वहीं, फायरिंग को लेकर पुलिस का पक्ष इससे अलग है। पुलिस के अनुसार मौके पर हवाई फायरिंग हुई थी। दूसरी ओर, मारपीट के दौरान घायल हुए प्रवासी मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिसके चलते घटना को लेकर उसका पक्ष सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।