{"_id":"6af6c3e92d59392268017dc5","slug":"firing-at-dairy-in-bathinda-gangster-based-abroad-demanded-extortion-money-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में डेयरी पर फायरिंग: विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगी थी रंगदारी, लूट की बाइक पर आए थे शूटर; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में डेयरी पर फायरिंग: विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगी थी रंगदारी, लूट की बाइक पर आए थे शूटर; जांच शुरू
Fri, 13 Nov 2026 01:31 PM IST
Nivedita
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:31 PM IST
सार
भगता भाई का में 10 नवंबर को एक डेयरी पर फायरिंग की गई। रंगदारी देने से मना करने पर विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दुकान पर गोलियां चलवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना भगता भाईका
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा के भगता भाईका में 10 नवंबर की रात को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने डेयरी संचालक की दुकान पर फायरिंग करवाई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
रंगदारी ना देने पर करवाई फायरिंग
विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने भगता भाई का के डेयरी संचालक से भारी भरकम रंगदारी की मांग की थी, लेकिन संचालक ने इनकार कर दिया था। इसके बाद 10 नवंबर की रात को बाइक पर आए दो युवाओं ने डेयरी संचालक की दुकान के शीशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
फायरिंग करने के लिए आए दोनों आरोपियों ने वारदात से पहले एक बाइक लूटी थी। इसी बाइक पर आरोपी डेयरी के सामने पहुंचे और फायरिंग कर दी। वारदात के बाद सुनसान जगह पर बाइक फेंक कर आरोपी फरार हो गए। जांच शुरू हुई तो पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया। बाइक के मालिक से पता चला कि दो युवाओं ने हथियार की नोक पर उससे बाइक लूटी थी। फायरिंग की वारदात घटना स्थल के नजदीक लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर सीआईए समेत अन्य पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पुलिस की अलग अलग टीम आरोपियों को तलाश कर रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन ने डेयरी संचालक को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी है।
