{"_id":"6184c59538f8383eb378a3f5","slug":"fire-in-firecrackers-shop-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर हादसा: बठिंडा में पटाखों के स्टाल में लगी आग, आसपास के स्टाल को भी हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर हादसा: बठिंडा में पटाखों के स्टाल में लगी आग, आसपास के स्टाल को भी हुआ नुकसान
Fri, 05 Nov 2021 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:18 AM IST
सार
आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने रामपुरा फूल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
बठिंडा में पटाखों की दुकान में लगी आग के बाद भागते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव जलाल के बस स्टैंड पर लगे पटाखों की स्टालों में दीपावली की शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपये के पटाखे जल गए। वहीं घटना के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: पंजाब के फिरोजपुर में टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार बाद दोपहर करीब तीन बजे गांव जलाल के बस स्टैंड के समीप लगे पटाखे के एक स्टाल में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने स्टाल पर रखे सभी पटाखों को अपनी चपेट में ले लिया और स्टाल से आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान उक्त स्टाल के साथ लगे करीब छह पटाखों के स्टाल भी आग की चपेट में आ गए। गांव के लोगों और दमकल विभाग रामपुरा फूल द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
गांव निवासी इंदरजीत सिंह का कहना था कि पटाखों में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि घटना के काफी देर बाद दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं जबकि उन्हें घटना के बाद तुरंत सूचित कर दिया गया था। अगर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर समय रहते पहुंच जाती तो ज्यादा नुकसान होने से बचाव हो जाता।